कांग्रेस में निष्कासन पर विवाद: शिव राजवाड़े बोले- बिना सुनवाई कार्रवाई, जिला कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता बताया

 पेड़ कटाई कार्यक्रम से जुड़ा मामला, नोटिस के जवाब न मिलने पर 6 साल का निष्कासन; कार्यकर्ता ने निर्णय को बताया अन्यायपूर्ण
सूरजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से शिव कुमार राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस रामानुजनगर को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित समस्त पदों से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किए जाने का आदेश जारी किया गया है।

निष्कासन पत्र के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को हसदेव क्षेत्र में पेड़ कटाई के मामले को लेकर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के आगमन के दौरान गणेशपुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा नारेबाजी की घटना सामने आई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद कांग्रेस पार्टी एवं संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध शिकायत की गई।

पत्र में उल्लेख है कि उक्त मामले को लेकर शिव कुमार राजवाड़े को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसे व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया। निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर को कोई उत्तर प्राप्त नहीं होने के कारण इसे पार्टी विरोधी गतिविधि एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया।

इसके आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर ने आदेश जारी करते हुए शिव कुमार राजवाड़े को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया है।


वहीं दूसरी ओर शिव राजवाड़े का पक्ष है कि शिव कुमार राजवाड़े, पिता रामधन राजवाड़े, ग्राम पीड़ा, जिला सूरजपुर का मूल निवासी है। उनका परिवार पीढ़ियों से कांग्रेस विचारधारा से जुड़ा रहा है। उनके पिता स्वर्गीय श्री रसीद खान जी के साथ पढ़े-लिखे रहे हैं और बताते हैं कि हमारे पूर्वज कांग्रेस समर्थक रहे हैं। राजघराने से जुड़े प्रथम विधायक श्री विन्देश्वर शरण सिंह देव (विन्की बाबा) जी के बड़े ताऊ जी के साथ भी हमारे परिवार का पुराना संबंध रहा है, जिनका नाम वर्तमान में स्मरण में नहीं है-जिसकी पुष्टि पिता जी से की जानी शेष है।

वर्तमान में हम नाना-नानी के यहाँ बरबसपुर में निवासरत हैं। मामा के न रहने के कारण परिवार की जिम्मेदारियाँ भी हमने निभाई हैं। मेरे बड़े भाई कृष्णा कुमार राजवाड़े (उम्र लगभग 52 वर्ष) वर्षों से बरबसपुर क्षेत्र में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के रूप में कार्यरत रहे हैं, जिसका रिकॉर्ड उपलब्ध है।


छात्र जीवन से ही जनहित की लड़ाई
1999 में, जब शिव राजवाड़े प्रेमनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र थे, उसी दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्री वीरेंद्र जायसवाल जी के साथ प्रचार कार्य में सक्रिय रहा। उस समय कांग्रेस के पूर्व सांसद श्री खेल साय जी और भाजपा के श्री लारग साय जी के बीच चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस की विजय हुई। उसी दौर से मैंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

इसी वर्ष, परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष द्वारा छात्रों के साथ किए जा रहे अन्याय के विरोध में मैंने साथियों के साथ आवाज़ उठाई, जिसके कारण मुझे थाना ले जाया गया। उस समय के विधायक स्व. तुलेश्वर सिंह ने मुझे पहचानते हुए थाना से छुड़वाया। उनके साथ अशोक जगते  और शिवनारायण गुप्ता भी उपस्थित थे।

कांग्रेस के लिए निरंतर संघर्ष
2003 में स्व. तुलेश्वर सिंह जी को टिकट मिलने पर श्री राजवाड़े चंद्रिका पटेल (गणेशपुर) के साथ पूरे क्षेत्र में प्रचार किया। उनके प्रचार का चोगा आज भी मेरे पास सुरक्षित है। 2008-09 में नरेश राजवाड़े को टिकट मिलने पर, तथा बाद के वर्षों में श्री खेलसाय सिंह को मिले अवसरों पर, मैंने तन-मन-धन से कांग्रेस का प्रचार किया। 2023-24 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भी मैंने पूरी निष्ठा से कांग्रेस के लिए कार्य किया।

जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा
मैं तीन बार ग्राम पंचायत बरबसपुर का उप-सरपंच रहा हूँ। इस दौरान शिक्षा, बच्चों के अधिकार और क्षेत्रीय विकास के लिए निरंतर संघर्ष किया।
बरबसपुर, रामतीर्थ, हनुमानगढ़, गणेशपुर, परमेश्वर और पंचवटी के बच्चों के साथ हुए कथित अन्याय के विरोध में मैंने शिक्षकों के निलंबन पर निष्पक्ष जांच और बच्चों के हित में त्वरित निर्णय की मांग की। मैंने केवल यह आग्रह किया कि दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई हो और निर्दोष शिक्षकों को बहाल किया जाए, ताकि बच्चों का भविष्य प्रभावित न हो।

जिला पंचायत चुनाव 2025 में शिव राजवाड़े व क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के द्वारा क्षेत्र का विकास हेतु स्थानीय प्रत्याशी लखन सिंह का समर्थन किया गया व नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह के छोटे भाई सतवंत सिंह का विरोध किया गया भाजपा से मोनिका सिंह चुनाव जीत गयी। इसी कारण व्यक्तिगत राजनीतिक द्वेष के चलते, बिना पक्ष सुने मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।स्वास्थ्य कारणों से नोटिस का उत्तर देने में विलंब हुआ, परंतु इसे आधार बनाकर वर्षों की निष्ठावान सेवा को दरकिनार कर दिया गया यह अत्यंत पीड़ादायक है।

शिव राजवाड़े कांग्रेस पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर रहा है- बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कोषाध्यक्ष, जोन प्रभारी (गणेशपुर), मंडल अध्यक्ष (गणेशपुर), इन सभी भूमिकाओं में मैंने पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।
मैंने कभी पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं की। हमेशा कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और संगठन के लिए समर्पित रहा हूँ। आज भी मैं स्वयं को कांग्रेस परिवार का निष्ठावान कार्यकर्ता मानता हूँ।
शिव राजवाड़े ने आगे आग्रह करते हुए कहा है कि मेरे साथ हुए इस निर्णय की निष्पक्ष पुनः समीक्षा हो और एक कार्यकर्ता की वर्षों की सेवा का सम्मान किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ