अविनाश यादव बने कांग्रेस मंडल अध्यक्ष देवनगर

 ● कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम फैसला, कार्यकर्ताओं में उत्साह, नेतृत्व का जताया आभार

सरजपुर। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अविनाश राज यादव को देवनगर मंडल कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

      नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अविनाश यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
      कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अविनाश राज यादव की नियुक्ति का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में देवनगर मंडल में कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ