जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की विस्तारित कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष की मंज़ूरी

रायपुर/सूरजपुरछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी, सूरजपुर की विस्तारित कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से मंज़ूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान. श्री दीपक बैज ने जिला अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित कार्यकारिणी सूची को स्वीकृति देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को तेज़ करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह को संबोधित करते हुए बताया गया कि अनुमोदित विस्तारित कार्यकारिणी की सूची पत्र के साथ संलग्न कर प्रेषित की जा रही है। साथ ही, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सूचित कर संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि संगठन को मज़बूत करने और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। इस निर्णय से जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन व प्रशासन) मलकित सिंह गेंडी द्वारा जारी किया गया है, जिसकी प्रतिलिपि संबंधित पदाधिकारियों और इकाइयों को आवश्यक सूचना एवं कार्यवाही हेतु भेजी गई है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ