सूरजपुर जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष बने राम शिरोमणि साहू, क्षेत्र में खुशी की लहर

● कल्याणपुर निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सूरजपुर। जिला साहू संघ सूरजपुर छ.ग. की कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन वर्ष 2025–2026 के लिए किया गया है, जिसमें कल्याणपुर निवासी समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राम शिरोमणि साहू को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला साहू संघ द्वारा जारी अधिकृत सूची के अनुसार संगठन के अध्यक्ष श्री रामलल्लू साहू के नेतृत्व में नई टीम घोषित की गई है। रामशिरोमणि साहू को यह दायित्व उनके सामाजिक योगदान, संगठन के प्रति निष्ठा और समाजहित में किए गए सतत कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया है।

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही साहू समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और सक्रियता से जिला साहू संघ को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाज के विकास, एकता और संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। रामशिरोमणि साहू लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए समाज को एकजुट करने और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाते रहे हैं।                                

आभार व्यक्त करते हुए रामशिरोमणि साहू ने कहा कि जिला साहू संघ सूरजपुर के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं समस्त समाजजनों ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसके लिए वे हृदय से कृतज्ञ हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा समाज के हित में संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार प्रकट करते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ