ग्राम सागरपुर में कांग्रेस की जन चौपाल, मनरेगा बचाव संग्राम कार्यक्रम आयोजित

सूरजपुर।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजनगर द्वारा ग्राम पंचायत सागरपुर में जन चौपाल लगाकर “मनरेगा बचाव संग्राम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़े मनरेगा कानून को कमजोर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की स्थिति प्रभावित हो रही है।

वक्ताओं ने कहा कि यदि मनरेगा जैसे कानून को कमजोर किया गया तो ग्रामीण मजदूरों, किसानों, महिलाओं और गरीब परिवारों को रोजगार मिलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मनरेगा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

●वक्ताओं ने सरकार पर लगाए आरोप

जन चौपाल में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में कटौती और नियमों में बदलाव कर इसे अप्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गांवों में पलायन बढ़ेगा और गरीब वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होगा। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस्माइल खान उर्दू बोर्ड सदस्य, मेहंदी लाल यादव ब्लॉक प्रभारी, महेंद्र साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, चन्द्रदंत दुबे ब्लॉक महामंत्री, विमला सिंह मंडल अध्यक्ष, हेमंत साहू जनपद सदस्य, विजय साहू, समरथ प्रजापति, रामबरन केरकेटा सरपंच, जगदीश सिंह, गीता सिंह, धर्मेंद्र देवांगन, बृजलाल सिंह, राम रीत सिंह, सोनसाय खाड़े, लालसाय, बाली सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष एवं मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे।

●जन आंदोलन जारी रखने का ऐलान

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि मनरेगा कानून से छेड़छाड़ बंद नहीं की गई तो ग्रामीण स्तर पर आंदोलन और तेज किया जाएगा, ताकि गरीबों के अधिकारों की रक्षा की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ