इक़बाल बने रज़ा यूनिटी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव

🔹 संगठन ने जताया विश्वास, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका की उम्मीद

सूरजपुर। रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के उद्देश्यों, सिद्धांतों एवं सामाजिक कार्यों के प्रति निष्ठा, सक्रियता और क्षमता को देखते हुए मोहम्मद इक़बाल अंसारी को रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति फाउंडेशन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई, जिसमें संगठन ने मोहम्मद इक़बाल अंसारी के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनसे प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।

नियुक्ति के बाद मोहम्मद इक़बाल अंसारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के उद्देश्यों के अनुरूप समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और समर्थकों ने बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संगठन की गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ