सूरजपुर। पूर्व उर्दू अकादमी बोर्ड छत्तीसगढ़ के सदस्य इस्माइल खान ने आज भिलाई निवास में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी तथा छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन जी से सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान सूरजपुर जिले के वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक विषयों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर महेंद्र साहू, मेंहदी यादव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मुलाकात का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहा तथा जनहित और संगठन की मजबूती को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।


0 टिप्पणियाँ