![]() |
| ● फाइल फोटो |
सूरजपुर। जिले के देवनगर निवासी एवं रिटायर्ड कमांडर जब्बार अली अंसारी को भारतीय जनता पार्टी नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा यह नियुक्ति किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश अंतर्गत सूरजपुर जिले से जब्बार अली अंसारी को यह दायित्व सौंपा गया है। वे पिछले लगभग सात वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में निरंतर सहभागिता निभाते आ रहे हैं। उनकी सक्रियता, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
यह नियुक्ति भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय संरक्षक श्री रामकृष्ण भार्गव के निर्देश पर, भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी जनाब फत्तेउद्दीन खान क़ादरी की सहमति से तथा भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. इसराईल की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री हर्ष माहेश्वरी द्वारा की गई है।
नवनियुक्त महामंत्री ने जताया आभारअपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जब्बार अली अंसारी ने कहा कि भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय संगठन द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ताकि आम जनता की जनाकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।


0 टिप्पणियाँ