सूरजपुर। जिला कलेक्टर ससूरजपुर एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। जारी संदेश में उन्होंने कहा है कि जिले में 20 फरवरी 2026 से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं।
कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि यह केवल परीक्षा देने का समय नहीं, बल्कि अपने सपनों, संकल्पों और पूरे वर्ष की मेहनत को साकार करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा से भयभीत न हों, बल्कि पूरे आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ उत्तर लिखें।
उन्होंने कहा कि भय और तनाव से दूर रहकर अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्र अवश्य सफल होंगे।
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि छात्र-छात्राएं अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अपने माता-पिता बल्कि जिले का भी नाम रोशन करेंगे।
अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया - “खूब पढ़ें एवं अपने सपनों को साकार करें।”

0 टिप्पणियाँ