●शशि सिंह बोलीं – मनरेगा को कमजोर करने की साज़िश बर्दाश्त नहीं, मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी
● रामानुजनगर से देवनगर तक निकली पदयात्रा, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
●मनरेगा पर वार, तो सड़कों पर कांग्रेस का हुंकार
सूरजपुर/रामानुजनगर। जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह के आवाहन में आज ब्लॉक रामानुजनगर सुभाष चौक से 'मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा' का भव्य शुभारंभ हुआ। ब्लॉक मुख्यालय सुभाष चौक से शुरू हुई यह पदयात्रा ब्लॉक के विभिन्न मुख्य मार्गों होते हुए रामानुजनगर, कौशलपुर, शिवपुर,भुनेश्वरपुर,नारायणपुर से देवनगर पहुँची और सभा का उद्बोधन के दौरान जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर करने और मज़दूरों के हक मारने के विरोध में निकाली गई इस यात्रा में सरकार को आड़े हाथों लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस यात्रा के दौरान निगम आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, जिला महामंत्री संजय डोसी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र साहू, इस्माइल ख़ान, मेहदी यादव, माया सिंह, हेमंत साहू, विजय साहू, शतवंत सिंह, अविनाश साहू, दिव्या ताँजे, शक्ति ठाकुर, विकास गुप्ता, सुपारी लाल,राजू रजवाड़े, रोहित कौन्नुजे, राहुल, लिवनेश सिंह, हुसैन अंसारी , विक्की यादव, नवल, लिवनेश सिंह, आशिक़ सिंह, विनोद सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ