सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला सूरजपुर की जिला कार्यसमिति 2026 का गठन कर दिया गया है। इस क्रम में देवनगर निवासी अहमद राजा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन साय के मार्गदर्शन में, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मखदूम इकबाल खान के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय मुरली मनोहर सोनी की सहमति से की गई। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजू अंसारी द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।
अहमद राजा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं और अल्पसंख्यक समाज के बीच उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पार्टी नेतृत्व को उनसे संगठनात्मक कार्यों को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपेक्षा है।
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही देवनगर, सूरजपुर और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नियुक्ति पर अहमद राजा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पार्टी और समाज के हित में निरंतर कार्य करेंगे।

0 टिप्पणियाँ