रामानुजनगर (होस)। होली का गुलाल अभी सूखा भी नहीं है कि राजधानी की राजनीति नए रंग में रंगती दिख रही है। सूत्रों के अनुसार, अभिषेक उपाध्याय का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। चर्चा है कि उनके नाम पर अंतिम सहमति संघ प्रमुख मोहन भागवत की ओर से बनी है, जिससे अटकलों को और बल मिला है।
इसी बीच संगठनात्मक फेरबदल की खबरें भी तेज हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक उपाध्याय ने पवन साय को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाए जाने की अनुशंसा की है। इसे आने वाले समय की रणनीतिक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
वहीं, सूत्रों का कहना है कि शिवेंद्र पांडे को भी संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसे व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।
होली के इस मौके पर उभरी ये सियासी चर्चाएं संकेत दे रही हैं कि आने वाले दिनों में संगठन और राजनीति-दोनों में नए रंग देखने को मिल सकते हैं। अब सबकी नजर आधिकारिक ऐलान पर टिकी है।
(भांग पी कर लिखा गया समाचार)

0 टिप्पणियाँ